फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण बाहरी प्रदेशों में रहकर जीवन यापन करने वालों की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कारण है बाहरी प्रदेशों में गैस का न मिलना जिससे परदेशी बाबुओं की कमाई खाने में ही खर्च होने लगी। नतीजतन लोगो ने घर वापसी करना शुरू कर दिया, प्रवासियों का कहना है कि पहले कोरोना काल अब गैस की समस्या से आजिज हो चुके हैं जिससे अब गांव में ही रहकर जीवन यापन का जुगाड़ किया जाएगा। कांधी निवासी अंकेश कुमार ने बताया कि पुणे में रहकर पेंटिंग का काम कर रहे थे सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन युद्ध शुरू होने के कुछ दिनों बाद तक तो गैस आदि की समस्या नहीं आई लेकिन बीते समय से गैस की समस्या होने के कारण बाहर से खाना महंगा पड़ रहा था। जिससे वापसी की है अब यहीं रहकर काम किया जाएगा।चखेड़ी के मो. इरफान ने बताया क...