जयपुर, मार्च 26 -- संभावित युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए राजस्थान में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का उद्देश्य प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, कानून-व्यवस्था और जनता के बीच भरोसा बनाए रखना था।स्थिति पर सरकार की नजर, घबराने की जरूरत नहीं बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि वर्तमान हालात किसी एक सरकार या राजनीतिक दल की वजह से उत्पन्न नहीं हुए हैं, बल्कि यह बाहरी परिस्थितियों का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी जिलों के कलेक्टरों को लगा...