नई दिल्ली, मार्च 30 -- पश्चिम एशिया में कई मोर्चों पर लड़ रहे इजरायल ने अपनी सेना के ऊपर कड़ा ऐक्शन लिया है। वेस्ट बैंक में कुछ पत्रकारों के साथ हुई मारपीट के मामले में इजरायल ने पूरी रिजर्व बटालियन को सस्पेंड कर दिया है। वेस्ट बैंक में ऑपरेशनल गतिवधियों का हिस्सा बनी इस बटालियन को वहां से हटा दिया गया है। उन्हें अगले आदेश तक के लिए ट्रेनिंग पर भेज दिया गया है। इजरायली सेना की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि पत्रकारों के साथ घटना में शामिल यह बटालियन रिजर्व सेना का हिस्सा है। इसमें सैंकड़ों सैनिक शामिल थे। गौरतलब है कि इजरायली सेना द्वारा यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब सीएनएन के पत्रकारों से साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। इन पत्रकारों को हिरासत में भी ले लिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, सैनिकों ने फोटो जर्नलिस्ट सिरिल थियोफिलॉस को...