मेरठ, मार्च 24 -- वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के बीच जारी युद्ध और इससे उत्पन्न चुनौतियों के बीच चौ. चरण सिंह विवि में आज से इसी के इर्द-गिर्द मंथन होगा। अर्थशास्त्र विभाग में 'विकास, समता और सतत विकास: 21 वीं सदी में चुनौतियां और अवसर' विषय पर अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस में देश-विदेश से विशेषज्ञ शामिल होंगे। दो दिन तक विशेषज्ञ वर्तमान चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए सरकार को अपने निष्कर्ष भेजेंगे। सोमवार को विभाग में हुई प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी साझा की गई। कन्वीनर प्रो. रवींद्र शर्मा, आयोजन सचिव प्रो. संजीव कुमार, को-कन्वीनर प्रो. अतवीर सिंह एवं प्रो. दिनेश कुमार के अनुसार यह कांफ्रेंस ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में होगी। कांफ्रेंस में चुनौतीपूर्ण वैश्विक अर्थव्यवस्था में सतत आर्थिक विकास, समानता-असमानता और समावेशी विकास, वैश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.