नई दिल्ली, मार्च 27 -- पश्चिम एशिया में जारी संकट पर मध्यस्थता का दावा कर रहे पाकिस्तान को ईरान ने जमकर खरी-खोटी सुनाई है। ईरान ने पाकिस्तान के ऊपर धोखा देने के आरोप लगाए हैं। ईरान का आरोप है कि पाकिस्तान ने अपना झंड़ा लगाकर अमेरिका के लिए 10 टैंकर कच्चा तेल होर्मुज से पार करवाया है। वहीं, दूसरी ओर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के असर से जनता को बचाने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल से उत्पाद शुल्क हटा दिया है। सरकार के मुताबिक इस फैसले से अगले 15 दिन में 7000 करोड़ का नुकसान होगा।देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ.पाकिस्तान दलाल ही नहीं, धोखेबाज भी... दोस्त मुल्क पर इतना क्यों भड़क गया ईरान? पड़ोसी देश पाकिस्तान दावा करता रहा है कि वह पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और ईरान-अमेरिका जंग में सीजफायर के लिए मध्यस्थता करा र...