अलीगढ़, जून 5 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी एशिया तनाव के बीच सरकार ने एमएसएमई को राहत दी लेकिन वह बैंकों ने छीन ली है। कारोबारी इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम के तहत लोन के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। केन्द्र सरकार ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि एमएसएमई को इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) के तहत लोन बिना किसी गिरवी के दिए जाएंगे। ईसीएलजीएस के तहत सभी प्रकार के एमएसएमई बिना गिरवी वाले लोन ले सकेंगे। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की अंतिम तिमाही में किसी एमएसएमई की तरफ से खर्च की गई कार्यशील पूंजी का 20 प्रतिशत लोन उस एमएसएमई को इस स्कीम के तहत दिया जाएगा। लेकिन इसकी अधिकतम सीमा 100 करोड़ होगी। अगले साल मार्च तक एमएसएमई ईसीएलजीएस के तहत लोन ले सकेंगे। इस लोन को पांच साल में चुकाना होगा। मकसद है कि पश्चिम एशिया संकट ...