देवरिया, अप्रैल 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। अमेरिका व इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले से उत्पन्न हुए युद्ध के चलते रसोई गैस, प्लास्टिक कारोबार पर असर होने के बाद अब धीरे धीरे इसका प्रभाव घरों, दुकानों, होटलों, मंदिरों में लगने वाले टाईल्स के दामों में भी उछाल आ गया है। एक माह से अधिक समय से युद्ध होने के चलते ब्रांडेड कंपनियों के टाईल्स के दामों में वृद्धि के साथ ही लोकल टाइल्स के दाम भी बढ़ गए हैं। अमेरिका, इज़राइल व ईरान में चल रहे युद्ध का असर टाईल्स कारोबार पर भी पड़ रहा है। टाईल्स का निर्माण पेट्रोलियम पदार्थों से ही किया जाता है। ऐसे में युद्ध के चलते टाईल्स कारोबार पर पड़ रहा है। शहर के सीसी रोड पर टाइल्स व्यवसाय से जुड़े हरि प्रसाद मिश्रा ने कहा बताया कि एक माह से अधिक समय से युद्ध होने के चलते टाईल्स कारोबार पर महंगाई का असर पड़ने ल...