गोपालगंज, मार्च 30 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे मध्य पूर्व युद्ध के कारण विभिन्न खाड़ी देशों और अन्य देशों से जिले के प्रवासी मजदूरों का लौटना लगातार जारी है। कंपनी में काम बंद होने, लंबी छुट्टी मिलने या जान के डर से प्रवासी मजदूर घर लौट रहे हैं। ऐसे में जिले में घर लौटनेवाले प्रवासियों की संख्या बढ़ती जा रही है और इन्हें तमाम तरह की परेशानी होने की संभावना है। इसको लेकर सरकार ने युद्ध के कारण विदेशों से लौटे जिले के प्रवासियों का सर्वे कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। इस संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को प्रेस वार्ता कर डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने प्रवासियों की पहचान व सत्यापन की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर जिले...