जहानाबाद, अप्रैल 4 -- दूसरे प्रदेश में जाने के लिए टिकट की औसत बुकिंग में 20 से 25 प्रतिशत की कमी मखदुमपुर, निज संवाददाता। मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब धीरे-धीरे सभी क्षेत्रों पर दिखने लगा है। पहले गैस की किल्लत हुई उसके बाद अन्य क्षेत्र पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। रोजी रोजगार के क्षेत्र में भी युद्ध तपीस पहुंच गया है। जिसका सीधा उदाहरण है मखदुमपुर स्टेशन से बुकिंग में आई कमी। इस सीजन में पहले दूसरे प्रदेश में जाने के लिए प्रतिदिन कामगारों एवं युवाओं के द्वारा टिकट बुक कराया जाता था। जिसमें काफी कमी आई है। तो पहले से बुकिंग की टिकट भी अब लोग कैंसिल करवा रहे हैं। मखदुमपुर स्टेशन के बुकिंग क्लर्क ने बताया कि पहले सूरत, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पानीपत आदि के लिए प्रतिदिन बुकिंग होती थी। लेकिन इधर एक सप्ताह से बुकिंग म...