जमशेदपुर, मार्च 26 -- वैश्विक युद्ध के असर से अब औद्योगिक क्षेत्रों पर भी दबाव बढ़ने लगा है। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में रसायनों की कीमतों में भारी वृद्धि हो गई है। इसके कारण उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। उद्योग जगत का कहना है कि यदि जल्द स्थिति सामान्य नहीं हुई तो कई कारखानों को उत्पादन कम करना या अस्थायी रूप से बंद करना पड़ सकता है। पूरे प्रदेश में ऐसे कारखानों की संख्या 150 से अधिक है। अनुमान के मुताबिक इससे बीस हजार कामगार प्रभावित होंगे। कारोबारियों के अनुसार, युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में रसायनों की कीमतों में तेज उछाल आई है। सोडियम सायनॉयड, जिसका उपयोग जिंक प्लेटिंग, गोल्ड प्रोसेसिंग और कई धातुओं के उद्योग में होता है, उसकी कीमत 205 रुपये प्रति किलो से बढ़कर लगभग 315 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसी तरह हाइड्रोजन...