बिहारशरीफ, मार्च 21 -- युद्ध की तपिश : बाजार में नहीं मिल रहे इंडक्शन व इंफ्रा इलेक्ट्रिक चूल्हे, 500 रुपए तक हुए महंगे गैस संकट के बीच इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग में उछाल, फ्रीज, मोबाइल, टीवी के दाम स्थिर पहले महीने में चार से पांच चूल्हा बिकता था, अब रोजाना बिक रहे 13 चूल्हे फोटो : गैस केके 02 : बिहारशरीफ महात्मा गांधी रोड स्थित इलेक्ट्रिक दुकान पर शनिवार को सामानों की खरीदारी करते ग्राहक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति ने जिलाभर के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसका सीधा असर अब बाजार पर भी दिखने लगा है। इंडक्शन और इंफ्रा रेड इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे इनकी किल्लत हो गई है। इस कारण जो चूल्हे दो सप्ताह पहले तक आसानी से उपलब्ध हो जाते थे, वे अब दुकानों पर नहीं मिल रहे हैं। कीमतों में भी ...