गोपालगंज, मई 17 -- गोपालगंज।अंतरराष्ट्रीय तनाव और जंग का असर अब स्थानीय बाजारों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शहर में मकान निर्माण में उपयोग होने वाली टाइल्स की कीमतों में पिछले कुछ सप्ताह में 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। बाजार में अधिकांश टाइल्स की प्रति पेटी कीमत में 140 से 160 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। अचानक आई इस तेजी से मकान निर्माण कराने वाले लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। शहर के टाइल्स कारोबारियों के अनुसार पहले जो टाइल्स की पेटी 700 से 750 रुपये में बिकती थी, वह अब 850 से 900 रुपये तक पहुंच गई है। प्रीमियम और डिजाइनर टाइल्स के दाम में इससे भी अधिक वृद्धि हुई है। राजीव कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि कंपनियों ने सीधे रेट बढ़ा दिए हैं, जिसका असर खुदरा बाजार पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- डिजि-घर की पुताई हुई महंगी...