नई दिल्ली, मार्च 6 -- Stock Market Today: अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को फिर बिकवाली का दौर देखने को मिला। ईरान के साथ बढ़ते युद्ध के आर्थिक असर और लगातार नई ऊंचाई छू रहे कच्चे तेल के दामों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। डाऊ जोन्स इंडेक्स में करीब 800 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके साथ ही यह साल 2026 के लिए निगेटिव जोन में आ गया है। कारोबार के दौरान एक समय यह गिरावट 1,100 अंक से भी अधिक थी।एसएंडपी और नैस्डैक में उबार, चिपमेकर्स को बड़ा झटका हालांकि, एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने दिन के निचले स्तर से वापसी की और क्रमशः 0.6% और 0.3% की गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 ने अपने निचले स्तर से 60 अंक और नैस्डैक ने 250 अंक की रिकवरी की। इस बीच, चिपमेकर कंपनियों एनवीडिया और एएमडी के शेयरों में 2.5% तक की गिरावट आई। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल ...