प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर अब स्थानीय उद्योगों पर भी दिखाई देने लगा है। कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित होने से न केवल कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं, बल्कि माल मिलना भी मुश्किल हो गया है। इसके चलते औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक से जुड़ी कई फैक्ट्रियां बंद होने लगी हैं। सप्लाई चेन टूटने से कामगारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। कई फैक्ट्रियों ने मजदूरों को छुट्टी दे दी है, जबकि जहां काम चल रहा है, वहां गैस की किल्लत के कारण मजदूर गांव लौटने लगे हैं।कई गुना महंगा हुआ कच्चा मालऔद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि युद्ध के कारण पीईटी कच्चा माल लगातार महंगा हो रहा है। पहले यह 90 रुपये प्रति किलो था, जो अब 140 रुपये तक पहुंच गया है। इसके बावजूद सप्लाई नियमित नहीं हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.