बागपत, अप्रैल 3 -- वैश्विक तनाव का असर अब कपड़ा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यार्न, डाइंग और केमिकल्स की सप्लाई प्रभावित होने से दूल्हे की शेरवानी से लेकर दुल्हन का लहंगा 1100 से 1700 रुपये तक महंगा हो गया है। कारोबारियों के मुताबिक कंपनियों ने अप्रैल से कपड़ों की कीमतों में 10-15 फीसदी तक इजाफा कर दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता है। चूंकि पॉलिएस्टर व सिंथेटिक फाइबर जैसे कच्चे माल सीधे तौर पर पेट्रोलियम उत्पादों से तैयार होते हैं, इसलिए कीमतों में 40 से 60 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। जो पॉलिएस्टर फाइबर पहले 80 रुपये प्रति किलो मिलता था, वह 130 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इसके अलावा यार्न और फैब्रिक की लागत में भी लगातार इजाफा हो रहा है। ग्राहकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी महंगी हो गई है। समुद्री व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.