नई दिल्ली, मार्च 23 -- अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब सीधे भारतीय किसानों पर पड़ने लगा है। एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री के अनुसार, आने वाले दिनों में कीटनाशकों की कीमतों में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी ऐसे समय में होने जा रही है जब खरीफ सीजन शुरू होने वाला है और किसानों को कीटनाशकों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इससे खेती की लागत में सीधा इजाफा होगा।अप्रैल से दिखेगा असर, कंपनियों ने दी चेतावनी रूरल वॉयस के मुताबिक एग्रोकेमिकल कंपनियों का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण नए प्रोडक्ट अब महंगे दामों पर ही बाजार में आएंगे। एक बड़ी कंपनी के अधिकारी के हवाले से रूरल वॉयस ने बताया है कि अप्रैल से कीमतों में बढ़ोतरी दिखनी शुरू हो जाएगी। साथ ही, घरेलू बाजार में उपलब्धता भी प्रभावित हो सकती है और...