मुरादाबाद, मार्च 10 -- मुरादाबाद में भी रसोई गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग अब पंद्रह दिन की जगह 25 दिन में होगी। युद्ध के चलते रसोई गैस की संभावित किल्लत को देखते हुए यह प्रयास किया गया है कि सही उपभोक्ता तक ही सिलेंडर पहुंचे। इसकी कालाबाजारी नहीं होने पाए। जनपद में सभी रसोई गैस एजेंसियों में कंपनी की ओर से ही इस तरह की व्यवस्था की है कि ऑन लाइन गैस बुकिंग करने पर तभी बुकिंग होगी जब सिलेंडर की डिलिवरी के 25 दिन पूरे हो चुके होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...