बिहारशरीफ, मार्च 17 -- युद्ध का असर : जिले में पासपोर्ट बनाने में 14 फीसदी आयी गिरावट विदेश जाने वाले युवा 'वेट एंड वांच' की स्थिति में, रोजाना 28 आवेदन से घटकर हुई 23 बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि रमेश कुमार। विदेश जाकर सपने साकार करने वाले लोगों की संख्या में कमी आ गयी है। जिले में पासपोर्ट बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों की संख्या 15 दिनों में घट गयी है। जिले के युवाओं में साल की शुरुआत में विदेश जाने वालों की संख्या में उछाल आया था। जिले में प्रतिदिन औसतन 25 से 30 लोग पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन कर रहे थे। लेकिन, अब इस रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। वैश्विक तनाव, अमेरिका-ईरान टकराव के बाद आवेदन करने वालों की संख्या घटकर 22 हो गयी है। जबकि, इससे पहले 28 लोग रोजाना आवेदन कर रहे थे। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ही विदेश यात्रा को लेकर अनिश्चि...