नई दिल्ली, मार्च 9 -- ईरान-इजराइल युद्ध के चलते मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव का बड़ा असर आज यानी सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों और भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल के रेट में जबरदस्त उछाल से यह पिछले चार साल के अपने हाई लेवल पर पहुंच गया है। आज कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। तेल की इस तेजी का सीधा असर सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों पर पड़ा, जिनमें सोमवार को करीब 9% तक की गिरावट दर्ज की गई। इस महीने की शुरुआत से अब तक हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के शेयरों में 14-15% की गिरावट आ चुकी है। इन कंपनियों पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का दबाव इसलिए बना है क्योंकि इससे इनकी कमाई पर सीधा असर पड़ता है। इन तीनों में सबसे ज्यादा गिरावट एचपीसीएल के शेयर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.