कानपुर, मई 27 -- कानपुर। धूनी ध्यान केंद्र शकुंतला शक्तिपीठ के संस्थापक डॉ आचार्य अमरेश मिश्र और कोषाध्यक्ष डॉ सुनीता मिश्रा के संरक्षण में पुरुषोत्तम मास की पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर 31 मई को लोक कल्याणार्थ माता राजराजेश्वरी के साथ भगवान विष्णु का लक्षार्चन महायज्ञ किया जाएगा। यज्ञ में चिन्मया मिशन के सदस्य विष्णु सहस्त्रनाम लक्ष्मी सहस्त्रनाम के पाठ करेंगे। भगवान विष्णु एवं माता राजेश्वरी के मंत्रों का पाठ करेंगे। इसके उपरांत विष्णु लक्ष्मी का सवा लाख पुष्पों से भव्य शृंगार किया जाएगा। यहां विशाल भंडारा भी होगा। यह भी पढ़ें- कमला एकादशी पर सैकड़ों दंपतियों ने किया हवन-पूजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...