काशीपुर, जून 13 -- काशीपुर। रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्र सेविका समिति उत्तराखंड प्रांत के 15 दिवसीय प्रवेश समिति शिक्षा वर्ग (तेजस्विता प्रशिक्षण) का शुक्रवार देर शाम समापन हुआ। समापन अवसर पर प्रकट समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता अग्रवाल, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख एवं मार्गदर्शक सुनीता सोवनी सहित अन्य अतिथियों ने किया। समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त सेविकाओं ने घोष, योग, प्राणायाम, युद्ध अभ्यास और दंड संचालन का प्रदर्शन किया। उनकी शारीरिक दक्षता और अनुशासन की सभी ने सराहना की।प्रशिक्षण वर्ग में सेविकाओं को संस्कार, संगठन और सेवा की भावना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्र सेविका समिति के 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन वर्ग के दौरान प्रतिभागियों ने दैनिक जीवन क...