युद्धस्तर पर तलाश के बाद घर में मिली राधा
बोकारो, जुलाई 2 -- माराफारी थाना क्षेत्र के आजादनगर से बुधवार सुबह ग्यारह बजे छह वर्षीय राधा रहस्यमई तरीके से लापता हो गई। वो स्कूल से आने के बाद परोस की बच्ची के साथ खेल रही थी। जिस बच्ची के साथ खेल रही थी, मां के बुलाने पर वो अपने घर चली गई। इस बीच राधा गायब हो गई। सूचना मिलते ही हेड क्वाटर डीएसपी पवन कुमार ने माराफारी पुलिस व आसपास के थानों को अलर्ट किया। डीएसपी के निर्देश पर पुलिस की कई टुकड़ी बनाकर रेलवे स्टेशन बस स्टैंड समेत अलग अलग संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की गई। तलाश के बीच पता चला कि बच्ची अपने घर में एक बड़े बक्से के पीछे छुटकर दो गई थी। पुलिस टीम बच्ची से सच जानने की कोशिश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.