हमीरपुर, मार्च 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में विभिन्न देशों में काम के सिलसिले में गए भारतीयों की मदद को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटाने को लेकर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसमें खाड़ी के देशों में रहने वालों की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार ने बताया कि ईरान-इजरायल संघर्ष में जनपद के प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद के जो नागरिक खाड़ी के देशों में प्रवास कर रहे हैं या किसी कारणवश फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम के निर्देश के बाद ऐसे प्रभावित नागरिकों का विवरण संकलित करने और उनके परिजनों को सहायता प्रदान करने के लिए जनपद स्तर पर ए...