मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान पर खेले जा रहे रवि मेहता मेमोरियल जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को युग सृजन फुटबॉल क्लब ने शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को 2-1 से हरा दिया। 26वें मिनट में युग सृजन के गौतम ने शानदार मूव पर गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। 28वें मिनट में विपक्षी टीम के मोहम्मद दिलशाद ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर तक मुकाबला बराबरी पर रहा। 68वें मिनट में युग सृजन के सुदीप ने मौका भुनाते हुए निर्णायक गोल दागा। युग सृजन को पूरे तीन अंक मिले। निर्णायक की भूमिका अमोद कुमार, शमीम उल हक, दीपक कुमार व विपिन कुमार ने निभाई। गुरुवार को किंग कोबरा फुटबॉल क्लब और यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले मैच का शुभारंभ रोहिताश तिवारी, मोहम्मद सलाउद्दीन...