युगमंच के स्वर्ण जयंती समारोह पर 'द जू स्टोरी' का होगा मंचन
नैनीताल, जून 21 -- नैनीताल l सरोवर नगरी नैनीताल की प्रसिद्ध नाट्य संस्था युगमंच के 50 वर्ष होने पर कल सोमवार को शाम 7 बजे से सीआरएसटी इंटर कॉलेज के सभागार में नाटक द जू स्टोरी का मंचन किया जाएगा l नाटक की प्रस्तुति पंचकोशी ग्रुप दिल्ली की ओर से दी जा रही है l नाटक एडवर्ड एलबी द्वारा लिखा गया है l नाटक का निर्देशन और संगीत एवं डिजाइन उत्पल झा द्वारा किया गया है l कलाकारों में वरिष्ठ रंगकर्मी पराग सरमाह की ओर से पीटर व नैनीताल के सुमन वैद्य द्वारा जैरी की भूमिका निभाई जा रही है l वेशभूशा डिजाइन में दक्षिणा शर्मा सहित प्रस्तुति सहयोगी के रूप में युगमंच की पूरी टीम की ओर से योगदान दिया जा रहा है l युगमंच के संस्थापक जहूर आलम ने बताया कि युगमंच नैनीताल विगत 50 वर्षों से लगातार नाट्य विधा को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने में जुटा हुआ है l 1976 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.