पलामू, अप्रैल 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पास्का अर्थात ईस्टर का त्योहार रविवार को मेदिनीनगर के शांति की महारानी कैथेड्रल में प्रभु यीशु के पुनरुत्थान उत्सव के रूप में श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। शनिवार की रात में जागरण अनुष्ठान का नेतृत्व बिशप थियोडोर मस्कारेनहास ने जिसमें बड़ी संख्या में मसीही श्रद्धालु उपस्थित होकर पुनर्जीवित प्रभु की उपस्थिति का अनुभव किया। समारोह की शुरुआत ईस्टर कैंडल जलाने के साथ हुई, जो अंधकार पर प्रकाश और मृत्यु पर जीवन की विजय का प्रतीक है। इसके बाद विशेष मिस्सा बलिदान अनुष्ठान कराया गया गया। अनुष्ठान के दौरान दो बच्चों को बपतिस्मा देकर कैथोलिक कलीसिया में शामिल किया गया, जिससे समारोह और भी महत्वपूर्ण बन गया। ईस्टर के विशेष अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु क...