वाराणसी, दिसम्बर 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सिगरा स्थित सेंट पॉल चर्च में सोमवार को क्रिसमस ट्री का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी और कैरल गाकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेवरेन्ड संजय दान ने विशेष प्रार्थना के साथ किया। इसके बाद संडे स्कूल के बच्चों ने 'जिंगल बेल्स, जिंगल बेल्स' सहित अन्य क्रिसमस गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की नाट्य प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने प्रेम, शांति और सेवा का संदेश देने की कोशिश की। इस अवसर पर एवोन रेनू, अनुभा सिंह, नेहा जेवियर और अभिलाषा एरम भी मौजूद थीं। बंदियों को बताया संदेश वाराणसी।केन्द्रीय कारागार में क्रिसमस डे के अवसर पर बिशप यूजीन जोसेफ और फादर कैस्पर के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक...