रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीएनआई कलीसिया के लिए खजूर रविवार (पॉम संडे) की विशेष आराधना संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च में हुई। छोटानागपुर डायसिस के बिशप बीबी बास्के ने उपदेश देते हुए कहा कि जब प्रभु यीशु ने यरुशलम में प्रवेश किया, तो लोगों के मन में असीमित आनंद का संचार हुआ। जिन्होंने उन्हें मसीहा के रूप में पहचाना, उन्होंने होसन्ना के जयघोष के साथ और मार्ग में डालियां बिछाकर उनका भव्य स्वागत किया। बिशप बास्के ने कहा कि उस समय भी कुछ लोग यीशु से प्रेम करते थे, तो कुछ घृणा करते थे। उनके आगमन से पूरे यरुशलम में जो हलचल मची थी, वह 21वीं शताब्दी में आज भी व्याप्त है। आज भी दुनिया इस प्रश्न का उत्तर खोज रही है कि यह कौन है। उन्होंने कहा कि एक अपरिवर्तनीय सच्चाई हमारे सामने है कि देख, तेरा राजा तेरे पास आता है।उन्होंने कहा कि चाहे हम ज...