लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) 500-500 एकड़ भूमि में जापान सिटी व सिंगापुर सिटी का विकास करेगा। दोनों सिटी के विकास का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्राधिकरण क्षेत्र में दोनों प्रस्तावित सिटी के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह के अनुसार भूमि अधिग्रहण की योजना तैयार कर ली गई है। जापानी सिटी के लिए सेक्टर-5ए ग्रेटर नोएडा में 500 एकड़ क्षेत्र प्रस्तावित है जबकि सिंगापुर सिटी के लिए सेक्टर-सात, ग्रेटर नोएडा में 500 एकड़ भूमि प्रस्तावित की गई है। दोनों ही परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण होना है। इन सेक्टरों का विकास ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड पर किए जाने का प्रस्ताव है। प्राधिकरण ने अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त को प्रस्तावित द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.