मेरठ, जून 26 -- फोटो जैदी फार्म, लोहियानगर, अब्दुल्लापुर, धौलड़ी समेत जिलेभर में निकले जुलूससोगवारों ने मातमपुर्सी की एवं नोहेख्वानी के जरिए हुसैनियत का पैगाम दियाजुलूस कर्बला पहुंच अलविदाई नौहो के साथ संपन्न हुए, ताजिये-तर्बरूकात दफन किएमेरठ, प्रमुख संवाददातामोहर्रम की दसवीं तारीख यौम-ए-आशूरा पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को अश्कबार आंखों से अलविदा कहा गया। या हुसैन की सदाओं के बीच शहर सहित जैदी फार्म, लोहिया नगर में अलम-ए-मुबारक ताजिये और जुलजनाह के जुलूस बरामद हुए।घंटाघर पर तालिब अली जैदी, अली हैदर रिजवी समेत शिया सोगवार तिरंगे के साथ जुलूस में शामिल रहे। अब्दुल्लापुर, लोहियानगर समेत देहात क्षेत्र में मवाना, सरधना, किठौर, फलावदा, धौलड़ी, सरूरपुर इलाकों में भी ताजिये और जुलजनाह के जुलूस कड़ी सुरक्षा में निकाले गए। यह भी पढ़ें- ...