लातेहार, जून 27 -- चंदवा, प्रतिनिधि। त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में शामिल लोग हाथों में इस्लामिक झंडे के साथ साथ तिरंगा झंडा भी लहराते नजर आए। यह भी पढ़ें- अकीदत के साथ मना मुहर्रम पर्वजुलूस का मार्ग कामता, शुक्रबाजार, बेलवाही, कुजरी, तिलैयाटांड़, बोदा आदि जगहों से ताज़िया, अखाड़ा निशान लेकर हरैया स्थित श्रीराम चौक पहुंचे । वहां से सभी सुभाष चौक, मेन रोड होते हुए इंदिरा गांधी चौक पहुंचे जहां विभिन्न अखाड़ो के द्वारा ताज़िया के समीप नियाज़ फातेहा की रश्म अदा की गई। जुलूस में शामिल लोग या हसन या हुसैन,पत्ता पत्ता फुल फुल या रसूल या रसुल आदि नारे लगा रहे थे। यह भी पढ़ें- चंदवारा में निकला ...