सीतामढ़ी, जनवरी 24 -- सीतामढ़ी। वसंत पंचमी के अवसर पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना श्रद्धा व उल्लास के साथ विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विधि विधान से की गई। छात्रों ने मां सरस्वती की पूजा कर विद्या,बुद्धि व उज्जवल भविष्य की कामना की।पूजा स्थल पर छात्र छात्राएं किताबें और लेखन सामग्री देवी के समक्ष रख कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के साथ साथ शैक्षणिक संस्थानों में आकर्षक पंडाल बनाए गए थे।नगर के विभिन्न पूजा समितियों में पंडाल सजाए गए हैं।बाईपास रोड स्थित चकमहिला यादव चौक स्थित इलेवन स्टार यादव क्लब एवं सम्राट पूजा समिति द्वारा बनाया गया पंडाल व डेकोरेशन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।इस पंडाल में विराजमान मां सरस्वती की प्रतिमा को देखने के लिए दिन भर छात्र छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।...