गोंडा, मार्च 22 -- गोण्डा। या देवी सर्वभूतेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः... शक्ति स्वरूपा सृष्टि की आदिशक्ति मां की उपासना के महापर्व नवरात्रि में रविवार को चौथे दिन श्रद्धालुओं ने ''अष्टभुजा देवी'' मां कूष्मांडा की अराधना में उपवास रखे। रविवार को जिले के सिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के रेले उमड़े। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन किया और रोग, शोक का नाश करने व आयु, यश, बल व स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। मान्यता है कि मां कूष्माण्डा ने अपनी मंद मुस्कान से शून्य से ब्रह्मांड की रचना की, इसलिए उन्हें सृष्टि की आदिशक्ति कहा जाता। रविवार को नवरात्रि के चौथे दिन भक्त वत्सल मां की उपासना में सभी नौ दिनों का उपवास रख रहे श्रद्धालुओं ने घरों में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ मां का पूज...