नोएडा, जुलाई 15 -- नोएडा, राजेश शर्मा। सपा ने यासमीन खातून को नोएडा विधानसभा की महिला सभा का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, कवित गुर्जर को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। बुधवार को नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने दोनों नेताओं को बधाई दी। यासमीन एवं कवित ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त किया। एक दिन पहले गौरव कुमार यादव को नोएडा सपा का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...