नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- 2027 विश्व कप के चयन को लेकर अभी काफी समय शेष है, लेकिन कौन- कौन से खिलाड़ी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा रहेंगे इसकी चर्चा लंबे समय से चल रही है और अब और तेज होती नजर आ रही है। 2027 विश्व कप में एक तरफ विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे बड़े दिग्गज खेलेंगे या नहीं यह सवाल है तो दूसरी तरफ लोग यह भी सवाल कर रहे हैं कि क्या मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों की वापसी होगी या नहीं। 2027 विश्व कप और अपनी भारतीय टीम में वापसी को लेकर भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने खुलकर बात की है। फिलहाल, भुवनेश्वर कुमार यूपी टी-20 लीग में खेल रहे हैं और दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी टी-20 लीग के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया में अपनी वापसी पर बात करते...