संवाददाता, अप्रैल 23 -- कानपुर के जुड़वा बेटियों के हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी पिता शशिरंज न की कॉल डिटेल से पता चला है कि उसने इस जघन्य हत्याकांड से पहले अपने दोस्त से बात की थी। और कहा था कि यार मैं बहुत परेशान हूं..कुछ समझ नहीं आ रहा है क्या करूं। कुछ गलत कर दूंगा। शशिरंजन ने फोन पर ये बातें बिहार के गया निवासी बचपन के दोस्त को फोन मिला कर कही थीं। दोस्त ने पूछा भी कि क्या कोई रुपये पैसे की समस्या है, तो मैं भेज दूं। इसपर उसने नहीं में जवाब दिया था। करीब 15 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इसपर दोस्त ने कानपुर आने की बात कही थी। हालांकि उससे पहले हत्याकांड को अंजाम दे डाला।कॉल डिटेल से हुआ खुलासा, बचपन के दोस्त से बात की थी जांच में शामिल पुलिस अधिकारी ने बताया शशिरंजन ने हत्या को अंजाम देने से पहले भाई को कॉल किया थ...