हाथरस, फरवरी 7 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। कभी सेना के जवान अखिलेश और विक्रम की दोस्ती की नजीरे दी जाती थी। दोनों एक दूसरे के लिए जान देते थे,लेकिन चार साल पहले दोनों के बीच दुश्मनी की लकीर खिच गई और आखिर में यह दुश्मनी इस क्रद बढ़ती चली गई कि विक्रम ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने जिगरी यार को मौत के घाट उतार दिया। सादाबाद के गांव समदपुर निवासी अखिलेश करीब आठ साल पहले सेना की 509 विंग आगरा में बतौर चालक के पद पर नौकरी लगी थी। चार साल पहले अखिलेश ने लव मैरिज कर ली। उसके बाद अपने ही गांव के विक्रम सिंह उर्फ विक्की से अखिलेश की दुश्मनी हो गई। धीरे धीरे यह दुश्मनी और गहरी होती चली गई। कई बार दोनों आमने सामने आ गये। खूब झगड़ा हुआ,लेकिन किसी ने यह सपने में नहीं सोचा था कि विक्रम अपने साथियों के साथ मिलकर अखिलेश को हमेशा के लिए अपने रास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.