गाजीपुर, मई 5 -- गाजीपुर। रेलवे प्रशासन ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल तहत अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर जौनपुर स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य में कुछ ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में अस्थायी बदलाव किया गया है। छपरा से 9, 16 और 23 मई को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस अब परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-शाहगंज से चलेगी, जिससे यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, डोभी, केराकत और जौनपुर में ठहराव नहीं होगा। इसी तरह 3, 10, 17 और 24 मई को दिल्ली से चलने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस भी बदले मार्ग शाहगंज-मऊ-फेफना से संचालित होगी और जौनपुर समेत कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। यह भी पढ़ें- परिवर्तित मार्ग से चलेगी ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...