लखनऊ, जून 17 -- सिराज खान मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में यार्कर क्रिकेट क्लब, सीएएल व्हाइट, एसएमआर क्रिकेट अकादमी, सीएएल पर्पल, सीएएल पिंक और मेगा ट्रेंडस ने जीत के साथ पूरे अंक प्राप्त किये।

यार्कर क्रिकेट क्लब की जीत स्पोर्ट्स गैलेक्सी बी ग्राउंड पर यार्कर क्रिकेट क्लब ने गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज को छह विकेट से हराया। विजयी टीम से कुशाग्र जायवाल ने चार विकेट चटकाये और ब्रजेंद्र सिंह ने 54 रन बनाये।

सीएएल व्हाइट का प्रदर्शन सूर्या क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में सीएएल व्हाइट ने सीएएल ग्रीन को 10 विकेट से हराया। विजयी टीम से अभिनव पी सिंह ने नाबाद 77 और साहनी सिंह ने नाबाद 84 रन बनाये।

एसएमआर क्रिकेट अकादमी की जीत जीसीआरजी क्रिकेट ग्राउंड पर एसएमआर क्रिकेट अकादमी ने कूह स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हराया। व...