नई दिल्ली, मार्च 27 -- यामी गौतम ने धुरंधर 2 में कैमियो किया है। वह डायरेक्टर आदित्य धर की वाइफ भी हैं। अब उनकी बहन ने उनका एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें वह और यामी चुपचाप धुरंधर 2 द रिवेंज फिल्म देख रही हैं। यामी फिल्म में नर्स के कैमियो में नजर आती हैं। उनका कनेक्शन हक फिल्म से भी है। सुरीली ने क्लिप पोस्ट करके अपने जीजाजी आदित्य धर की तारीफ में मैसेज भी लिखा है।सीन आते ही शरमा गईं यामी धुरंधर 2 का क्रेज क्रेज हर तरफ दिख रहा है, इस बीच मिसेज आदित्य धर यानी यामी की एक क्यूट क्लिप सामने आई है। यामी थिएटर में बैठी हैं। उनका सीन आता है जिसमें वह शाजिया बानो नर्स के रोल में हैं। यामी का रोल छोटा सा है। बता दें कि हक फिल्म में भी उनका यही नाम था। क्लिप में सीन आते ही यामी शरमा जाती हैं। उनकी बहन सुरीली गौतम ने यह क्लिप शेयर करके अपन...