हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- लालकुआं, संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान की ओर से एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई। कॉलेज की पूर्व छात्रा यामिनी जोशी को उत्तराखंड सरकार की ओर से 75 हजार रुपये की स्टार्टअप प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। उन्होंने अपनी सफलता की कहानी साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यशाला में 81 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता भूपेंद्र सिंह मेहरा और नोडल अधिकारी डॉ. विपिन चंद्र जोशी ने छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। इस दौरान प्राचार्य सीमा श्रीवास्तव, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. भगवती देवी, डॉ. मनोज कुमार जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...