यामिनी कांत महतो शैक्षणिक संस्थान समूह में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया गया
घाटशिला, जून 21 -- गालूडीह। यामिनी कांत महतो उच्च विद्यालय, चंद्रमोहन यामिनी कांत इंटर कॉलेज, यामिनी कांत बी.एड. कॉलेज एवं यामिनी कल्याणी महतो कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया गया।समारोह की शुरुआत प्रार्थना से हुई। योग शिक्षिका कविता धारा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ताड़ासन, वज्रासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित अष्टांग योग के अंतर्गत ध्यान का अभ्यास कराया।योगाभ्यास के पश्चात सभी विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं को गुड़ एवं चना वितरित किया गया।इस अवसर पर संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद, सहायक संजू राय, प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी डॉ. पूनम कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.