नई दिल्ली, जुलाई 8 -- यामाहा मोटर इंडिया ने एरॉक्स-ई (Aerox-E) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसके साथ उसने अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पोर्टफोलियो को बढ़ा दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.81 लाख रुपए है। ये एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर है। इसे खास तौर से उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अफॉर्डेबल मॉडल की जगह स्पोर्टी परफॉर्मेंस, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और खास स्टाइलिंग चाहते हैं। एरॉक्स-ई भारत में यामाहा का सबसे खास इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है। यह ज्यादा प्रैक्टिकल EC-06 से ऊपर है। वहीं, पेट्रोल वाले एरॉक्स 155 के अग्रेसिव लुक को अपनाते हुए पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आता है। सिंगल चार्ज पर 117Km की रेंजएरॉक्स-ई में 9.4 kW की पीक इलेक्ट्रिक मोटर है जो 48 Nm का टॉर्क देती है, जिससे इसकी टॉप स्पीड लगभग 95.5 km/h तक ...