रांची, अप्रैल 8 -- रांची। संगीत शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए यामहा म्यूजिक इंडिया रांची में 'यामहा म्यूजिक स्क्वॉयर' की शुरुआत करने जा रहा है। 10 अप्रैल को लॉन्च होने वाला यह केंद्र न केवल संगीत प्रेमियों के लिए खास होगा, बल्कि स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर युवाओं में संगीत के प्रति रुचि जगाने का कार्य भी करेगा। यहां आधुनिक वाद्य यंत्रों की विस्तृत शृंखला उपलब्ध होगी। उद्घाटन के अवसर पर यामहा के कलाकारों द्वारा विशेष लाइव प्रस्तुति दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...