नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। इसी बीच बंगाल में बीजेपी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक अटपटा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को याद रखना चाहिए कि चुनाव के बाद उन्हें काम करने के लिए फिर से बीजेपी शासित राज्यों में लौटना है। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम के ही 30 हजार से ज्यादा लोग गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और अन्य राज्यों में काम करते हैं। अधिकारी ने कहा, नंदीग्राम के ही 30 हजार से ज्यादा लोग गुजरात मे, 1100 से ज्यादा गुजरात में, 800 से ज्यादा ओडिशा और 3300 से ज्यादा लोग महाराष्ट्र में काम करते हैं। ओडिशा में किसकी सरकार है? महाराष्ट्र में किसकी सरकार है? गुजरात में किसकी सरकार है? इसलिए गलती ना करें। अपना तरीका सुधार लें ताकि 4 मई के बाद उन्हें कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा, म...