बोकारो, जून 30 -- 30 जून को हूल दिवस पर बेरमो में जगह-जगह आयोजन हुए। इस दौरान सिदो-कान्हू व चांद-भैरव तथा वीरांगनाएं फुलो-झानो याद किए गए। झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड के सिमराबेड़ा, तुलबुल, कसियाडीह (टिकाहारा पंचायत) और कंडेर पंचायत के सिमराबेड़ा में भाग लिया। कसियाडीह स्थित सिद्धू-कान्हू फुटबॉल मैदान में सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। कहा कि हूल दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि संघर्ष, स्वाभिमान, अस्मिता और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1855 में सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा वीरांगनाएं फुलो-झानो के नेतृत्व में संथाल हूल ने अंग्रेजी शासन और शोषण के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका, जिसने देश में आजादी की चेतना जगाई। बेरमो प्रखंड : यह भी पढ़ें- पेटरवार में मना हूल दिवसबेरमो प्रखंड की गतिविध...