हजारीबाग, फरवरी 15 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। हजारीबाग के पूर्व सांसद और मांडू के पूर्व विधायक टेकलाल महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर श्रद्धांजलि देते हुए झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि टेकलाल महतो झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में महती भूमिका निभाई। उन्होंने हमेशा राज्य की जनता के हितों की लड़ाई लड़ी और अधिकार दिलाया। वे बहुत ही मृदुभाषी और लोंगो के बीच सहज रूप से रहते थे। मौके पर चंद्रनाथ भाई पटेल भी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...