सासाराम, जनवरी 30 -- शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोनडिहरा गांव शुक्रवार को चौथे पुण्यतिथि पर शहीद दारोगा विरेंद्र पासवान को याद किया गया। कार्यक्रम पर डीएसपी एक दिलीप कुमार ने शहीद स्मारक पर पुष्प गुच्छ व फुल-मालाओ से मल्यार्पण किया। उनके साथ स्थानीय थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने तथा उसके कर्म व धर्म का पालन की बाते कही। मौके पर चंन्द्रभान पासवान, केशव सिंह तथा परिवार के सभी सदस्य व हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...