हजारीबाग, अक्टूबर 2 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज हजारीबाग में दो अक्टूबर को जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी याद किए गए। इस दौरान सत्य-अहिंसा के संदेश के साथ स्वच्छता पखवारा का शुभारंभ किया गया। वहीं बापू के प्रिय भजन संग शास्त्री जी के जय-जवान, जय किसान...का नारा गूंजा। सर्वप्रथम प्राचार्य डाॅ बसुंधरा कुमारी की अगुवाई में सभी प्राध्यापकों और प्रशिक्षुओं ने परिसर की साफ-सफाई की। फिर गांधी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पांजलि कर सेमिनार का आयोजन हुआ। मुख्य विषय वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता पर प्राचार्य ने मन से नकारात्मक बोध हटाने का पाठ पढ़ाया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्वच्छता को छात्र...