पूर्णिया, फरवरी 15 -- रूपौली, एक संवाददाता । पूर्व विधायक स्व. शालिग्राम सिंह तोमर की 46वीं पुण्यतिथि पर शालिग्राम सिंह तोमर स्मृति संस्थान झालरी के बैनर तले उनके पैतृक आवास झलारी स्थित समाधि स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने शिरकत की। समाधि स्थल पर बने स्मारक में आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षक मसूदन ठाकुर के स्वागत गान ने सबका मन मोह लिया। पूर्व विधायक की धर्मपत्नी शान्ति देवी ने शॉल एवं मोमेंटो से विधायक कलाधर प्रसाद मंडल को सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद जे पी सेनानियों को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया। पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने उनके व्यक्तित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.